जिला माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी का विस्तार, जिला अध्यक्ष ने सौंपे दायित्व

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

धामनोद। धार जिला माहेश्वरी सभा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नवीन नियुक्तियां की हैं। जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं जिला सचिव मनोज पलोड ने संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मुकेश सोडानी( धामनोद )को जिला मीडिया प्रभारी तथा निलेश माहेश्वरी (धामनोद) को जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

इसके साथ ही जिला कार्यसमिति का विस्तार करते हुए जिले के विभिन्न नगरों से वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित सूची के अनुसार संतोष बाहेती (बदनावर), जगदीश मूंदड़ा (धामनोद), दीपक माहेश्वरी (बदनावर), रमेश बाहेती (राजगढ़), मन्नालाल डोडिया (सुसारी), पुनीत झंवर (पीथमपुर), राजेश छप्परवाल (सागौर), सुनील काबरा (राजोद), गोपाल राठी (धार), गोपाल माहेश्वरी (डही) एवं राजकुमार साबू (डेहरी) को जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी के इस विस्तार से जिले के विभिन्न नगरों में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने के साथ ही समाजजनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के मनोनयन पर धार जिला माहेश्वरी समाज के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं

Leave a Comment

Leave a Comment