गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साइं बाबा मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारा आयोजित

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

हजारों की संख्या में भक्त हुए शामिल

धामनोद,
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 12 वर्ष से लगातार नगर में साइं बाबा मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए, मंगलवार एक दिन पूर्व नर्मदा मांगलिक भवन में हुए विशाल भंडारे में करीब 6 से 7 हजार भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, समिति के प्रमुख निलेश मंगल,पंकज नागवाडीया ,मुकेश राजवानी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह हर वर्ष इस विशाल भंडारे का आयोजन भक्तों के सहयोग से किया जाता है, लगातार 12 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, भक्तों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साइं बाबा मंदिर में आरती के पश्चात दूध ठंडाई का वितरण किया गया साइं बाबा मंदिर को पुष्पहार की आकर्षक सजावट से सजाया गया, जहां हजारों की संख्या में भक्ति शामिल हुए,

Leave a Comment

Leave a Comment