रोटरी क्लब द्वारा आयोजित गरबा प्रतियोगिता सम्पन्न

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

//मां चामुंडा गरबा मंडल गोपालपुरा नेजीता प्रथम पुरस्कार//


धामनोद।रोटरी क्लब द्वारा मां अंबिका देवीजी मंदिर प्रांगण(बहुचरा धाम)में गुरुवार रात्रि को गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन में हजारों लोगों की उपस्थिति में धामनोद सहित बलवाड़ा,झिरनिया, गोपालपुरा भगवानपुरा, धवली जिला बड़वानी, लेपा मंडलेश्वर, बागोद, ओझरा कसरावद, भीकनगाँव, आदि जगहों की टीम ने सहभागिता की।निर्णायक के रुप में करण छाबड़ा इंदौर,
रुचि पुराणिक महेश्वर और
श्याम रंजन सेन गुप्ता महेश्वर थे। प्रतियोगिता में हजारो महिला पुरुष दर्शकों की उपस्तिथि में प्रतियोगी टीमो द्वरा एक से एक बड़कर गरबा की प्रस्तुति देकर प्रभावित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर, रोटरी डिस्ट्रिक के डिजीएन और डिजियाना ग्रुप के सीएमडी सुखदेव सिंह घुम्मन और मंदिर समिति के अशोक लखपति थे। अतिथि परिचय रोटरी सदस्य मनीष छाबड़ा ने दिया। रोटरी अध्यक्ष राधेश्याम धाडीया ने रोटरी सेवा कार्यों के बारे में बताया।कार्यक्रम संयोजक संजय पंवार ने गरबा प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिथि घुम्मन ने रोटरी क्लब को अच्छा कार्यक्रम करने की बधाई देते हुए स्थायी प्रोजेक्ट करने का कहा, वही विधायक ठाकुर ने गरिमापूर्ण हुए कार्यक्रम की रोटरी क्लब को बधाई देते हुए कहा कि अगर क्लब अगले वर्ष भी यह कार्यक्रम करता है तो उनकी तरफ से ₹1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। अतिथियों और निर्णायक गण को स्मृति चिन्ह दिए गए। प्रतियोगिता में करीब 16 टीमों ने भागीदारी की। जिसमें सर्वश्रेस्ट गरबा करने पर प्रथम पुरस्कार मां चामुंडा गरबा मंडल गोपालपुरा ने जीता। उन्हें 31000 रु नगद एकता ग्रुप और डीपीएस ग्रुप की और से दी गई। वही दुसरे नंबर पर जय भवानी गरबा मंडल मोहनखेड़ी भीकनगांव रहा इन्हें 21000 रु नगद श्री आदि शक्ति ग्रुप की और से दिया गया।इसी तरह तीसरे नंबर पर विनायक गरबा मंडल औझर कसरावद रहा इन्हें 11000 रु की नगद राशि राकेश पटेल पूर्व भाजपा मंडल की और से दी गई। इसी तरह प्रथम, द्वितीय और तृतीय को नगद राशि के साथ ट्राफी सेवक राम चौधरी अध्यक्ष मप्र पंचायत सचिव की ओर से दी गई।व्यक्तिगत पुरस्कारों में निमसर बागोद की प्रियांशी को क्लब की और से शील्ड और 500 रु नगद राशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कई टीमों को व्यक्तिगत नगद पुरस्कार जनता की ओर से हजारो रुपए के अलग-अलग दिए गए।कार्यक्रम का सफल संचालन संजय पाटीदार और विकास पटेल ने किया।आभार विजय शर्मा ने माना।कार्यक्रम के अंत मे अन्य प्रस्तुतियां भी दी गई जो प्रतियोगिता में शामिल नही थी। इस अवसर पर सभी रोटरी साथी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Comment