थाना धामनोद पुलिस की कार्रवाई,
तुवर के खेत में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 60 पौधे जप्त किमती करीबन 04.50 लाख
श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में थाना धामनोद पुलिस ने ग्राम कछवानिया के गिनावापुरा में तुवर की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 60 पौधे जप्त कर कारवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर शनिवार को थाना धामनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कछवानिया के गिनावापुरा निवासी चम्पु पिता सखाराम ने अपने तुवर के खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर धामनोद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां तुवर की फसल के बीच गांजे के छोटे- बड़े कुल 60 पौधे लगे होना पाये गये, पुलिस द्वारा पौधों को उखाड़कर तौल किया गया, जिनका कुल वजन 49 किलो 267 ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,50,000/- को जप्त कर आरोपी चम्पु पिता सखाराम निवासी गिनावापुरा कछवानिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 521/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी चम्पु पिता सखाराम की तलाश जारी है,
कार्यवाही में निरीक्षक संतोषसिह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, आर. रविन्द्र सोलंकी, आर. आकाश रोकड़े, आर. मनीष राठौर, आर. मोजीराम देवड़ा एवं सैनिक महिपाल वास्केल की सराहनीय भूमिका रही
