धामनोद में SAF जवान पर फायरिंग, दो बाइक सवारों ने मारी गोली

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

 

स्थिति खतरे से बाहर, अपोलो इंदौर रेफर -SP और एडिशनल SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

धामनोद, धार। थाना धामनोद क्षेत्रांतर्गत एबी रोड पर मधुबन होटल के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात आरोपियों ने SAF आरक्षक पर गोली चलाकर घायल कर दिया। घायल जवान को पहले सामुदजिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल इंदौर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस के अनुसार घटना दिनांक 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। प्रथम वाहिनी विशेप सशस्त्र बल (SAF) इंदौर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 05 रामेश्वर गोयल पिता स्व. सोभाराम, उत्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम उठावद थाना धरमपुरी पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बताया गया कि आरक्षक गोयल पिछले करीब 6 बर्षों से पत्नी के साथ ग्राम विखरोन, थाना धामनोद स्थित अपने ससुराल में रह रहे हैं। वे रोजाना अपनी स्कूटी क्रमांक MP-11-MZ-4345 से मधुबन होटल तक आते हैं, वहां स्कूटी खड़ी कर बस से इंदौर में न्यायाधीश के निवास पर डयूटी के लिए जाते है। रविवार रात भी वे स्कूटी से मधुबन होटल की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोली चला दी।
घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर माहौल गर्म रहा, जैसे ही गोली चलने की सूचना जिले के पुलिस कप्तान सचिन शर्मा को लगी 1 घंटे से भी कम समय में धार से धामनोद पहुंच गए,
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि उक्त मामले के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है जिसमें आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है, एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है क्योंकि गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में थाना प्रभारी मौजूद रहे घायल जहां आरक्षक का इलाज चल रहा था, प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया इसके बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े जाने का दावा किया है,

Leave a Comment

Leave a Comment