राहुल गांधी जी की “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर धामनोद में कांग्रेस की बैठक संपन्न

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

 

धामनोद। इंदौर में प्रस्तावित पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर धामनोद में ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

उक्त बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल जी के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से इंदौर से प्रभारी के रूप में सुभाष सिरसिया जी, अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पांचिलाल मेंडॉ एवं धर्मपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देश के छात्रों और युवाओं की आवाज को मंच देने वाला कार्यक्रम है। बेरोजगारी, शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर इस कार्यक्रम में चर्चा होगी। जिसमें 18 से 35 वर्ष के युवा शामिल होंगे, यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है यह राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों के हित के लिए चलाई गई मुहिम है, सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में युवाओं और छात्रों को लेकर इंदौर चलें।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई जिसमें क्षेत्र में संचालित स्कूलों व कॉलेजों में जाकर छात्रों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कर इंदौर रीजनल पार्क के सामने मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ग्राम स्तर तक युवाओं से संपर्क कर प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महेंद्र राठौड,जमील खान,कैलाश वर्मा, मलखान सिंह, सुरेंद्र पटेल, अश्विन जायसवाल, पीके नायक, योगेंद्र मुकाती, महेश शर्मा, मुकेश पवार, लोकेश यादव, अकबर खान, अशोक चौहान, बंसी भाई पलासिया, हिरदाराम भाई, सहित बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment