// कानून व्यवस्था अपराध पर अंकुश लगाने सहित ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान जाएगा //

पिछले दिनों प्रशासनिक फेर बदल के बाद धामनोद की एसडीओपी मोनिका सिंह के तबादला हो जाने के बाद धामनोद की नवागत एसडीओपी अर्चना रावत ने धामनोद में पदभार संभाला आपको बता दे कि इससे पहले मोनिका रावत बड़वाह में एसडीओपी के रूप में पिछले 3 वर्षों से सफल सेवाएं दे रही थी, इसके बाद प्रशासनिक फेर बदल के तहत मोनिका सिंह की जगह अब अर्चना रावत ने धामनोद एसडीपी के रूप में कार्यभार संभाला, बातचीत के दौरान बताया कि धामनोद क्षेत्र ऐसे तो व्यापारिक शांतिप्रिय क्षेत्र है, परंतु धामनोद के आसपास पुलिस ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार जहां भी अपराध हुए हैं वहां पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा, वही साथ ही धामनोद में ट्रैफिक व्यवस्था जो बिगड़ी हुई है, नगर प्रशासन के साथ मिलकर उस पर विशेष रूप से कार्य योजना बनाकर हल किया जाएगा