16 वर्षीय नाबालिक को ले जाने वाला युवक 2 महीने बाद घराया

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

धामनोद /// धार जिले के धामनोद थाना के खलघाट क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में, करीब दो मां का समय बीत जाने के कारण एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में कार्यवाही में तेजी लाते हुए, थाना प्रभारी धामनोद द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की ।

नाबालिक की ओर से फरियादिया ने, धामनोद थाना पर, रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 22 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे वह बाजार गई थी। जब वह वापस घर लौटी, तो उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली। तलाश करने पर भी बालिका का पता नहीं चला। फरियादिया को आशंका थी कि, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

शिकायत के आधार पर धामनोद थाने में अपराध क्रमांक 417/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर नाबालिग बालिका को तलाश किया। घटना के करीब 2 माह बीत जाने के बाद पुलिस को सफलता मिली, अपहरण करता अपहर्ता दोनों को दस्तयाब किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 64 (1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 बढ़ाई गई।

पुलिस ने मामले में, आज दिनांक 17 अक्टूबर को राहुल गोयल, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोरगढ़ी, थाना धामनोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment