
धामनोद (धार) – विजयादशमी के पावन पर्व पर नगर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन का व्य आयोजन किया गया। न्यू प्रिंस क्लब धामनोद के तत्वावधान में यह लगातार 26 साल है जब इस संगठन द्वारा विशल रावण के पुतले का दहन किया गया
दशहरा मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे श्रीराम के जयकारों के साथ रावण के पुतले में आग लगाई गई, पूरा मैदान “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच रावण का दहन देखते ही लोगों में उत्साह भर गया।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि लगभग 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था, जिसे पिछले कई दिनों से कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा था। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में धर्म, सत्य और न्याय के प्रति जागरूकता लाना है। नगर के गुर्जर स्थित अलबेला हनुमान मंदिर से राम लक्ष्मण जानकी की भावेश शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा का कृषि उपज मंडी पर जाकर समापन हुआ, भव्य आतिशबाजी ने सभी नगर वासियों का मन मोह लिया
इस अवसर पर क्लब के सभी पदाधिकारी, सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
न्यू प्रिंस क्लब द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी नगरवासियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।