मिर्ची पाउडर और सौंफ समेत 12 लाख का सामान जब्त….
अश्विन जायसवाल धामनोद–9977481561
धामनोद में खाद्य सुरक्षा दल ने ग्राम इकलेरा खुर्द में अखाद्य रंग से मिर्च पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री बंद कराई। 1130 किग्रा मिर्च पाउडर जब्त कर 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 7050 किग्रा सौंफ पर कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला धार एवं संभागीय उड़नदस्ता के दल ने धामनोद के समीप ग्राम इकलेरा खुर्द स्थित श्री सांवरिया मसाला उद्योग पर दबिश दी। यहाँ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अखाद्य रंग का उपयोग कर मिर्च पाउडर बनाया जा रहा था। चलित खाद्य प्रयोगशाला से हाथोहाथ जांच में अखाद्य रंग मिलाना पाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर ने लाल मिर्च पाउडर के दो नमूने तथा दो प्रकार के अखाद्य रंगों के नमूने जांच हेतु लिए। इसके साथ ही एक लाख 52 हजार रुपये मूल्य का 1130 किलोग्राम रंगयुक्त लाल मिर्च पाउडर जब्त किया। नियमाविरुद्ध निर्माण को रोकने हेतु तत्काल उत्पादन बंद करने का आदेश देकर परिसर को बंद कराया गया।
साथ ही दल द्वारा दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए जहाँ सौंफ की प्रोसेसिंग की जा रही थी। यहाँ कृत्रिम रंग के उपयोग की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष खेड़कर द्वारा विभिन्न प्रकार की सौंफ के 4 नमूने लिए गए। सुरक्षात्मक दृष्टि से मौके पर 12 लाख 21 हजार रुपए मूल्य की 7050 किलोग्राम सौंफ जप्त की गई। जब्त नमूनों को सील कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल
//खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की//
अधिकारी सचिन लौगरिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधितों पर कार्रवाई होगी। जिले में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस पूरी कार्रवाई में अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल अवस्या, आरजी माऊटा, राहुल अलावा एवं सुभाष खेडकर विशेष रूप से शामिल रहे।

