रात्रि गश्त के लिए सदस्यों को जैकेट, बिसिल एवं टोपी वितरित,
थाना धामनोद में नगर रक्षा समिति के पुनर्गठन हेतु बैठक आयोजित की गई , बैठक में नगर रक्षा समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया । बैठक के दौरान क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने के संबंध में चर्चा की गई
गौरतलब है की पूर्व में भी नगर रक्षा समिति गठित की गई थी परंतु समिति के सदस्यों द्वारा रात्रि गस्त में नियमित रूप से शामिल नहीं होने के कारण नगर रक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया,
बैठक में उपस्थित नगर रक्षा समिति के सदस्यों से रात्रिकालीन गश्त में सहभागिता करने का आह्वान किया गया । निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन नगर रक्षा समिति के 06 सदस्य रात्रि में गश्त कर पुलिस को अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने में सहयोग प्रदान करेंगे । नगर रक्षा समिति के सदस्यों को रात्रि गश्त के दौरान उपयोग हेतु रिफ्लेक्टिव लाईट जैकेट, बिसिल एवं टोपी का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें सतर्कता, सुरक्षा एवं जनसेवा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
