महेश जयंती समाजजनों ने धूमधाम से मनाई

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

धामनोद, भगवान महेश जयंती पर धामनोद माहेश्वरी समाज ने इस वर्ष भी श्रद्धा भक्ति और सामाजिक एकता के साथ भव्य आयोजन कर पर्व मनाया। धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का दौर चलता रहा। इसमें सभी की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा में पुरुष सफेद परिधान एवं महिलाएं केसरिया वेशभूषा में शामिल हुई।

भगवान महेश के जयघोष भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास के बीच निकली शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। मार्गभर श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही थी।

शोभायात्रा के पश्चात माहेश्वरी धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महिला मंडल युवा मंडल एवं समाज की अन्य इकाइयों के सहयोग से तंबोला सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मनोरंजक प्रतियोगिताएं एवं विविध

गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षा खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

महिला मंडल अध्यक्ष दीपाली आगीवाल ने भगवान महेश के आदर्शों का स्मरण कराते हुए शिक्षा संस्कार सेवा एवं संगठन की भावना को समाज में और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि माहेश्वरी समाज सदैव सामाजिक समरसता परोपकार शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समाज अध्यक्ष भगवान मूंदड़ा सुरेश आगीवाल जगदीश मूंदड़ा नारायण मालू कल्याण न्याति अनुज झंवर गोविंद राठी प्रहलाद आगोवाल महेश सोडानी मुकेश सोडाणी दिनेश आगीवाल, शैलेंद्र लड्डा, राजेश आगीवाल मधुसूदन धुत बाबू सारड़ा मनीष मालू धर्मेंद्र झंवर सहित समाज के वरिष्ठजनों, महिला मंडल, युवा मंडल और सैकड़ों समाजजनों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Comment

Leave a Comment