नगर में पहली बार रोड पर पार्किंग वाहनों के बने चालान, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने चालानी कार्रवाई

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

नवागत थाना प्रभारी संतोष यादव ने नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाए कदम

शुक्रवार को धामनोद पुलिस द्वारा महेश्वर रोड व नगर के मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों पर अर्थ दंड के रूप में चालानी कार्रवाई की गई, थाना प्रभारी संतोष यादव द्वारा पुलिस स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए कि नगर में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है जिस पर जरूरी कदम उठाए जाएं, इसी के साथ शुक्रवार को हाट बाजार के दिन महेश्वर मार्ग व मुख्य मार्ग पर नो पार्किंग जोन में या रोड पर खड़े दो पहिया चार पहिया वाहनों के पर चालानी कार्रवाई की गई, इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों द्वारा वह हाट बाजार मैं दुकान लगाने वालों ने निर्धारित रेखा से पीछे दुकान लगाई, परिणाम स्वरुप महेश्वर रोड पर शुक्रवार के दिन कोई भी जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई उक्त कार्रवाई का नगरवासियों ने स्वागत किया व इस कार्रवाई को लगातार चलाए जाने की जरूरत है, उक्त चालानी कार्रवाई एस आई नारायण सिंह कटारा, एएस आई पदम सिंह भाटी, प्रधान आरक्षक श्रीराम पवार, यातायात आरक्षक मोहन सिंह राजपूत, सहित अन्य थाना स्टाफ मौजूद रहा

Leave a Comment

Leave a Comment