छात्रों पर हुए अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Picture of MP Janadesh News

MP Janadesh News

धामनोद में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग

धामनोद–
धार जिले के धामनोद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर हुई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कार्रवाई पर न्यायिक जांच और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। धार जिले के धामनोद में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। साथ ही दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठी चार्ज कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने, छात्रों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने और घटना में प्रभावित छात्रों एवं उनके परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में पांचीलाल मैंडॉ, दयानंद भूत, महेंद्र राठौर, विकास पटेल,लक्ष्मी नारायण मीठा,पवन जायसवाल, विजय शर्मा,अंतिम यादव, ज्योति जोशी, महादेव पाटीदार, बंटी जायसवाल, अश्विन जायसवाल, महेश शर्मा सुरेंद्र पटेल, चंद्रकला डांगी, विजय पाटीदार, लोकेश यादव, सचिन यादव, दयानंद लड्डू,राजकुमारी विक्की खराड़े, जमील खान, चिंटू चौहान, कैलाश वर्मा, अनवर बारिया,राज शर्मा,बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment