धामनोद–
लायंस क्लब धामनोद ‘एक्टिव”, लायंस क्लब धामनोद ‘प्लेटिनम’ एवं लायंस क्लब धामनोद पदाधिकारीयो ने ली शपथ
वैदिक रीति से भगवान कृष्ण की प्रतिमा एव अक्षत हाथ में देकर करवाई शपथ
ला.नरेंद्र तिवारी, ला.रीना नाहर , ला.प्रहलाद भंडारी बने अध्यक्ष
धामनोद, नगर की सेवाभावी संस्था लायंस क्लब धामनोद ‘एक्टिव’ के साथ ‘प्लेटिनम’ एवं ‘शुभलक्ष्मी’ क्लब का भी संस्थापन समारोह गुरुकुल स्कूल के रत्नेश भंडारी कन्वेंशन हॉल में संपन्न हुआ । लायंस क्लब धामनोद एक्टिव में अध्यक्ष पद के लिए ला. नरेंद्र तिवारी, सचिव शिवकांत दाबड़ ,कोषाध्यक्ष जितेंद्र भट्ट एवं प्रथम उपाध्यक्ष मुकेश आगीवाल, शुभ लक्ष्मी क्लब के अध्यक्ष प्रहलाद भंडारी, सचिव डॉ राजेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष विशाल पाटीदार, प्रथम उपाध्यक्ष दिलीप पाण संजय मुकाती, प्लेटिनम क्लब की अध्यक्ष रीना नाहर, सचिव प्रीति सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ प्रीति जैन के साथ ही क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को लायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोर्सी लायन डॉ कुलभूषण मित्तल द्वारा पद एवं दायित्व की शपथ वैदिक रीति रिवाज से भगवान कृष्ण को साक्षी मन कर अक्षत हाथ में लेकर ग्रहण करवाई गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आसन्नपूर्ण अध्यक्ष डॉ मनोज नाहर ने की
मुख्य अतिथि एवं संस्थापक अधिकारी लायन डॉक्टर कुलभूषण मित्तल ,विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, विशेष अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ,केबिनेट सेक्रेटरी लायन अनिल मोदी ,रीजन चेयरपर्सन भारती मिश्रा, झोन चेयरपर्सन लायन भावना अग्निहोत्री के साथ ही मंच पर लायन प्रहलाद भंडारी एवं लायन निधि जैन उपस्थिति रही ।ध्वज वंदना रीना नाहर द्वारा की गई और शब्दों से स्वागत डॉ मनोज नाहर ने किया अतिथियों का स्वागत ला. जितेंद्र भट्ट, विजय जैन, डॉ रोशन जैन ,दीनबंधु पाटीदार ,मुकेश आगीवाल ,राजेश आगीवाल, राजेश गोयल , राहुल गोयल, मनीष मंगल ,रोहित जैन, ला. श्रीराम गर्ग, पुरुषोत्तम तायल ,देवीलाल मांडलेकर ,नितिन गुप्ता , लिओ अमित गुप्ता, ज्योति पारीक ,पिंकी मालवीया ,साधना राठौर ने किया । डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट से ला. विजय मिश्रा, प्रियंका गुजराती ,अनीता जैन ,गुरदीप सिंह भाटिया, डॉ जेपी चौहान कैलाश पुरोहित, विजय अग्रवाल, चैतन्य त्रिपाठी, मधु लता त्रिपाठी, ममता जाट प्रणय तिवारी, हर्षित मिश्रा भी उपस्थित थे ,जिनका स्वागत लायन सदस्यों द्वारा किया गया अतिथि परिचय ला.सोनू गांधी एवं ला.विजय जैन ने दिया वाइस गवर्नर प्रथम लायन राम जाट द्वारा जहां धामनोद क्लब को मित्रता एवं सेवा का सेतु बताया वही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा धामनोद क्लब के 20 वर्षों की सेवा यात्रा का उल्लेख किया ,लायन डॉ कुलभूषण मित्तल द्वारा क्षेत्र में एक परमानेंट प्रोजेक्ट बनाने की सलाह देते हुए धामनोद क्लब के अच्छे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही क्लब के डॉ. मनोज नाहर एवं राजेश पारीक को मल्टीपल मेडल से सम्मानित कर किया गया । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा सोनू गांधी ,राकेश जैन ,विजय जैन ,विजय पाटीदार ,जितेंद्र भट्ट को अच्छी सेवाओं के प्रतिफल स्वरूप डिस्ट्रिक्ट की पिन लगाकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक डाक्टर्स , रोटरी क्लब पदाधिकारी,लियो क्लब साथी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे
इंटरनेशनल डायरेक्ट इंडोरर्सी निर्वाचित होने पर लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल का अभिनंदन किया गया अध्यक्षीय उद्बोधन ला. नरेंद्र तिवारी ने दिया जिसमें उन्होंने सेवा मेम्बरशिप ग्रोथ एव टीम भावना को प्राथमिकता बताया इस अवसर पर नए सदस्यों के रूप में मनोज जाट, राजेश सिदगोर , डॉ. अजीत पाटीदार, पूजा पाटीदार, दीपिका तिवारी,सतपाल कौर गांधी एव अर्पित जैन ने शपथ ग्रहण की कार्यक्रम का संचालन ला.राजेश पारीक द्वारा किया, इस अवसर क्षेत्र के समाजसेवी और नेता भीमसिंह ठाकुर उपस्थित रहे व आभार सचिव ला, शिवकांत दाबड़ द्वारा व्यक्त किया गया ।
