//महिलाओं का समूह कर रहा कार्यक्रम का आयोजन//
धामनोद-रविवार 2 अगस्त को नगर के देवी जी मंदिर हाल में रक्षाबंधन रंगोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है उक्त प्रदर्शनी स्थानीय महिलाओं के समूह द्वारा आयोजित किया जा रहा है , कार्यक्रम की प्रमुख पदमा पाटीदार ने बताया कि रक्षाबंधन के पूर्व इस प्रदर्शनी का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को विभिन्न तरह की खरीदी करने के लिए अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग जगह जाना पड़ता था जिसमें समय के साथ-अन्य प्रकार की असुविधा होती थी इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए अपनी साथी रजनी पाटीदार से इस बारे में बात कर इस प्रदर्शनी को लगाने का विचार आया इसके बाद पिछले एक महीने से प्रदर्शनी लगाने की तैयारी चल रही है जिसमें अभी तक 90 दुकानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है इन दुकानों पर साड़ियां ज्वेलरी होम डेकोरेशन गिफ्ट्स कॉस्मेटिक व अन्य प्रकार के सैकड़ो तरह के उत्पाद एक ही छत के नीचे उचित डिस्काउंटेड रेट पर मिल जाएंगे, कार्यक्रम के लिए व्यक्तिगत रूप से भी कहीं सैकड़ो लोगों को आमंत्रित किया है कार्यक्रम में 2000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है, कार्यक्रम रविवार को शासकीय अवकाश के दिन रखा गया है, जिसमें सुबह 10:00 बजे से लेकर रात की 10:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
